विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2022

Movies And Web Series This Week: इस हफ्ते होगा फुल एंटरटेनमेंट, ओटीटी और बड़े पर्दे पर आ रही ये धमाकेदार फिल्में

इस बार वीकेंड पर मूवी देखने का प्लान है तो अपनी लिस्ट बना लीजिए, क्योंकि इस बार बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी पर धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है.

Movies And Web Series This Week: इस हफ्ते होगा फुल एंटरटेनमेंट, ओटीटी और बड़े पर्दे पर आ रही ये धमाकेदार फिल्में
पूरा हफ्ता कर लीजिए बुक क्योंकि ओटीटी से लेकर बड़े पर्दे पर आ रही ये धमाकेदार फिल्में

'दृश्यम 2' के बाद बॉलीवुड की उम्मीदें एक बार फिर जाग गई हैं और अब दर्शक थिएटर में जाकर बॉलीवुड सेलेब्स की मूवी देखना खूब पसंद कर रहे हैं. इसी फेहरिस्त में अब वरुण धवन की मच अवेटेड फिल्म 'भेड़िया' रिलीज होने के लिए तैयार है. इतना ही नहीं ओटीटी से लेकर बड़े पर्दे पर कई फिल्में दस्तक देने वाली है. ऐसे में अगर आप अपने वीकेंड प्लान को लेकर कंफ्यूज हैं तो इसकी लिस्ट बना लीजिए कि आपको कौन- कौन सी मूवी देखनी है.

भेड़िया 

वरुण धवन कृति सेनन स्टारर फिल्म 'भेड़िया' 25 नवंबर शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. यह फिल्म डायरेक्टर अमर कौशिक ने बनाई है और इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की उम्मीद इससे काफी ज्यादा है.

इतलू मारेडुमिल्ली प्रजनीकम

पिछले कुछ समय से हिंदी बेल्ट में साउथ की फिल्में बहुत धमाल मचा रही है. ऐसे में फैंस को हर शुक्रवार किसी साउथ इंडियन फिल्म के रिलीज होने का इंतजार रहता है. ऐसे में साउथ सुपरस्टार अल्लारी नरेश की सोशल ड्रामा फिल्म 'इतलू मारेडुमिल्ली प्रजनीकम' भी 25 नवंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस फिल्म की कहानी एक आदिवासी क्षेत्र में तैनात एक चुनाव अधिकारी पर है.

लव टुडे 

साउथ सिनेमा में पार्टिकुलर तमिल फिल्में लोगों का खूब मनोरंजन करती है. ऐसे में इस लिस्ट में 25 नवंबर को 'लव टुडे' भी रिलीज हो रही है. इसको दिल राजू ने डायरेक्ट किया है और इसका ट्रेलर भी बड़ा मजेदार है. ऐसे में आप अपनी लिस्ट में इस फिल्म को शामिल कर सकते हैं.

रणस्थली 

लीग से हटकर शनिवार 26 नवंबर को धर्मा और चांदनी राव की फिल्म 'रणास्थली' रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को अनुपमा सुरेड्डी ने बनाया है और परशुराम श्रीनिवास ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म दर्शकों के लिए काफी अलग होने वाली है.

ओटीटी रिलीज 

बड़े पर्दे के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कई सारी वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं.

गार्डियन ऑफ द गेलेक्सी

मार्वल की स्पेशल फिल्म :गार्डियन ऑफ द गेलेक्सी' काफी पॉपुलर है. इस वेब सीरीज के पहले ही कई पार्ट्स रिलीज किए चुके हैं. फिल्म के कैरेक्टर स्टारलॉर्ड की भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. अब इस फिल्म का होलिडे स्पेशल पार्ट रिलीज होने के लिए तैयार है. 25 नवंबर को यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. 

खाकी द बिहार चेप्टर

'खाकी द बिहार चेप्टर' बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर नीरज पांडे की वेब सीरीज है. इस सीरीज में एक पुलिस ऑफिसर बिहार के गैंगस्टर्स को पकड़ने की.मशक्कत करता है. सीरीज खाकी 25 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. सीरीज में करण ठक्कर और अवनीश तिवारी मुख्य लीड रोल में नजर आएंगे.

गर्ल्स हॉस्टल 3

'गर्ल्स हॉस्टल' सीरीज के पहले ही 2 सीजन काफी ज्यादा पसंद किए गए हैं. अब इस वेब सीरीज का तीसरा सीजन भी इसी हफ्ते रिलीज होने जा रहा है. यह सीरीज 25 नवंबर को सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. 'गर्ल्स हॉस्टल 3' सीरीज में अहसास चन्ना, पारुल गुलाटी,श्रष्टि श्रीवास्तव और सिमरन नाटेकर नजर आने वाली हैं.  इस वेब सीरीज के पहले दो सीजन काफी ज्यादा हिट रहे थे. लंबे समय से ऑडियंस को नए सीजन का बेसब्री से इंतजार था.

नेटफ्लिक्स 

23 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर 'बुधवार' वेब सीरीज रिलीज हुई है. साथ ही हॉलीवुड मूवी द स्विमर्स, ग्लास प्याज, रक्त लिंग और रॉयल्टी रिलीज हो चुकी है. वहीं नोएल डायरी 25 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

अमेजॉन प्राइम 

23 नवंबर को अमेजॉन प्राइम पर गुड नाइट ओओपी मूवी रिलीज हुई है. इसके साथ ही बॉलीवुड फिल्म 'चुप' भी 25 नवंबर को अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होने वाली है.

डिज्नी प्लस हॉटस्टार 

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 25 नवंबर को तेलुगु और हॉलीवुड फिल्म रिलीज होंगी. इसमें तेलुगू फिल्म 'प्रिंस और द गार्जियन ऑफ द गैलेक्सी' हॉलीडे स्पेशल शामिल है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Movies And Ott Release, Web Weries And Movie Release This Week, Bhediya, Itlu Maredumilli Prajaneekam, Love Today, Ranasthali, Guardian Of The Galaxy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com