प्राइम वीडियो वो ओटीटी प्लेटफॉर्म है जिस पर जोरदार भारतीय फिल्में और वलेब सीरीज रिलीज होती हैं. लेकिन ये जानकर आपको हैरानी हो सकती है कि उत्तर प्रदेश (यूपी) के एक शहर का नाम तो अमेजन प्राइम वीडियो पर इतना पॉपुलर है कि जब भी इस नाम से सीरीज या फिल्म आती है तो चुटकियों में टॉप पर पहुंच जाती है. ऐसा ही कुछ 30 अक्तूबर 2026 को भी हुआ. इस तरह मशहूर फिल्म मिर्जापुर द मूवी रिलीज हुई और एक नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो टॉप 10 इन इंडिया की लिस्ट में नंबर वन पर पहुंच गई. आइए जानते हैं किन फिल्मों और सीरीज को इसने चकमा देकर टॉप पोजिशन हासिल की और बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा था इसका प्रदर्शन.
प्राइम वीडियो पर मिर्जापुर का जलवा
प्राइम वीडियो की मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर को जब फिल्म में तब्दील किया गया तो इसने बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहराया. फिल्म थिएटर्स के बाद जैसे ही ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आई तो इसने एक ही दिन में हंगामा बरपा दिया. फिल्म 30 अक्तूबर को रिलीज हुई और पहली नवंबर को नंबर वन पर पहुंच गई. मजेदार यह कि यह सिर्फ प्राइम वीडियो की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर नहीं है बल्कि ओवरऑल लिस्ट में भी इसने नंबर वन पर बाजी मारी है. इस लिस्ट में इसने जेलर जैसी फिल्म को पछाड़ा है तो वहीं रजनीकांत की जेलर को भी पीछे छोड़ दिया है.
मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मिर्जापुर द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया. इसमें अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन नजर आए. कहानी में कुछ बदलाव किए गए थे. आईएमडीबी के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये है जबकि इसने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 336 करोड़ रुपये का किया. इसका नेट कलेक्शन 232 करोड़ रुपये का रहा और इसे सुपरहिट का दर्जा मिला.
मिर्जापुर द मूवी ने मिथकों को भी तोड़ दिया है जिनके मुताबिक माना जाता था कि वेब सीरीज या टीवी सीरियल पर आधारित फिल्में चलती नही हैं. मिर्जापुर ने दिखाया कि ना सिर्फ चलती हैं बल्कि भौकाल भी काटती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं