मोनाली ठाकुर (Monali Thakur) बॉलीवुड की एक जानी-मानी सिंगर हैं. इसके अलावा वह एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं. उन्होंने अपनी आवाज में कई हिट गाने गए हैं, जिनमें लूटेरा, रेस, बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी तमाम फिल्मों के गाने शामिल हैं. मोनाली ठाकुर का जन्म कोलकाता में 3 नवंबर 1985 को हुआ था. उनके शुरुआती करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2005 में रियलिटी शो इंडियन आइडल 2 में हिस्सा लिया था. उनको फिल्म रेस का गाना 'जरा जरा टच मी' से बड़ी पहचान मिली थी. सिंगर हाल ही में मध्य प्रदेश के 71वां स्थापना दिवस के मौके पर भोपाल आई. जहां उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए काफी मुद्दों पर अपनी राय रखी.
दिल के करीब
जब सिंगर मोनाली ठाकुर से पूछा गया कि स्थापना दिवस के परफॉर्मेंस के बारे में आप क्या कहेंगी? इस बात पर सिंगर ने कहा कि मैंने स्टेज पर बहुत सारे गाने गाए, मैंने बहुत मजे किए और सबको अच्छे तरीके से इंटरटेन किया. मैं यहां के ऑडियंस से मिलने के लिए बहुत उत्सुक थी. मुझे पहले से उम्मीद थी कि बहुत सारे लोग आएंगे और मैं भोपाल वालों के साथ मेमोरी बनाऊंगी. उनके साथ गाने गाउंगी और डांस करूंगी. सिंगर ने आगे कहा कि मेरे गानों की लिस्ट काफी लंबी थी, जो लोगों को पसंद है वो गाने मैंने गाए. इसके अलावा जो गाने मुझे पसंद है जो लोगों को भी पसंद है, वो गाने भी मैंने गाए. अपने पसंदीदा गाने को लेकर सिंगर ने कहा कि जो मेरे दिल के करीब है, वो बहुत सारे गाने हैं और कुछ गाने ऐसे हैं जिनको हम स्टेज पर नहीं गा सकते. जो पुराने गाने हैं जो मुझे बहुत पसंद है, उनको बॉलीवुड के फेमस सिंगर ने गाए हैं. सिंगर ने आगे लता जी को याद करते हुए गाना 'लग जा गले' गाया और माहौल को सदाबहार बना दिया. इसके अलावा सिंगर ने कहा कि लता जी और आशा जी मेरी पसंदीदा सिंगर हैं.
ये भी पढे़ं- SRK Birthday: शाहरुख खान मना रहे हैं 61वां जन्मदिन, King से जगमगाया 'मन्नत', टाइट सिक्योरिटी नजर आए किंग खान
एक्ट्रेस भी हैं मोनाली ठाकुर
बता दें, मोनाली ठाकुर एक शानदार सिंगर के साथ-साथ एक मशहूर एक्ट्रेस भी हैं. उन्होंने साल 2014 में आई फिल्म लक्ष्मी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. यह फिल्म वेश्यावृत्ति पर आधारित थी. जिसमें उन्होंने एक 13 साल की बच्ची का किरदार निभाया था, जिसको मजबूरी में उसके पिता देह व्यापार में बेच देते हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन फिल्म समीक्षकों फिल्म की कहानी और मोनाली की एक्टिंग बहुत पसंद आई थी. फिल्मों में मोनाली के साथ शेफाली शाह, सतीश कौशिक, राम कपूर जैसे तमाम बड़े एक्टर्स नजर आए थे. इन दिनों मोनाली एक्टिंग को छोड़कर अपने सिंगिंग करियर और लाइव शोज में व्यस्त रहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं