विज्ञापन

4.30 बजे जगाने गई मां तो मरा हुआ मिला 30 साल का बेटा, 'बंधन सात जन्मों का' फेम अनुज ठाकुर के अचानक निधन से सदमें में फैंस

31 अक्टूबर को फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर संजय गुप्ता का अचानक निधन हो गया, इसी बीच टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है. 'बंधन साथ जनमों का' फेम अनुज ठाकुर का 30 साल की उम्र में निधन हो गया.

4.30 बजे जगाने गई मां तो मरा हुआ मिला 30 साल का बेटा, 'बंधन सात जन्मों का' फेम अनुज ठाकुर के अचानक निधन से सदमें में फैंस
'बंधन सात जन्मों का' फेम अनुज ठाकुर के अचानक निधन से सदमें में फैंस
नई दिल्ली:

31 अक्टूबर को फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर संजय गुप्ता का अचानक निधन हो गया, इसी बीच टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है. 'बंधन साथ जनमों का' फेम अनुज ठाकुर का 30 साल की उम्र में निधन हो गया.  फैंस और परिवार इस खबर से सदमे में हैं. उनके निधन की खबर से लोग हैरान रह गए.  उनके करीबी दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने  बताया कि उनकी मुलाकात मौत से करीब 10 दिन पहले ही हुई थी. वह काफी खुश थे और दोबारा एक्टिंग में कमबैक करने वाले थे. रूपेश ने बताया कि वह अनुज से उनकी दोस्ती 2008 से थी. दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो 'बंधन सात जन्मों का' के सेट पर हुई थी. उन्होंने दूसरे शोज में भी काम किया. दोनों भाइयों की तरह थे.

सोते समय आया दौरा
रूपेश ने बताया कि 30 अक्टूबर को रात करीब 8:30 बजे उन्हें एक दोस्त का फोन आया. उसने अनुज के निधन की जानकारी दी. पहले उन्हें विश्वास नहीं हुआ. इसके बाद रूपेश ने अनुज के भाई से बात की और अगले दिन उनके परिवार से मिलने पहुंचे. परिवार ने बताया कि अनुज को सोते समय दौरा पड़ा था और उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- IIM छोड़ बना हीरो, शाहरुख-अजय-अक्षय को दी टक्कर, अब गुमनाम जिंदगी जी रहे बॉलीवुड के बलमा

वह सुबह करीब 4:30 बजे उठते थे
रूपेश ने बताया कि अनुज रोज सुबह करीब 4:30 बजे उठते थे. वह अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखते थे. उस दिन सुबह उनका अलार्म बजता रहा और वह नहीं उठे. उनकी मां उन्हें जगाने के लिए कमरे में पहुंचीं, तब उन्हें अनुज के निधन का पता चला. उनकी मां ने बताया, 'अनुज सुबह जल्दी उठता था.  फिटनेस और जॉगिंग करता था. उस सुबह उसका अलार्म सुबह 4.30 बजे बजा. जब उसकी मां उसे जगाने के लिए कमरे में गई, तो उन्होंने देखा कि उनकी सांसें नहीं चल रही.' बता दें कि अनुज ठाकुर 'धूम मचाओ धूम', 'बंधन साथ जनमों का', 'बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा' और 'महिसागर' जैसे टीवी शोज में नजर आए थे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com