हॉलीवुड मूवी एवेंजर्स डूम्सडे ने इन दिनों दुनियाभर में हंगामा बरपा रखा है. फिल्म की रिलीज को अभी 45 दिन बाकी हैं लेकिन फिल्म ने अभी लगभग 1100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. यही नहीं, कोरिया में जहां फिल्म के किरदारों को लेकर ड्रोन शो किया गया तो वहीं जापान में फिल्म के खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम की तो जापान की सड़कों पर भीड़ लग गई. डूम्सडे मूवी को लेकर यहां एक परेड निकाली गई. फिल्म के लिए मार्वल के सुपरहीरो यूनिवर्स का ही हिस्सा है. लेकिन इसका एक विलेन डॉक्टर डूम, मार्वल के 23 से ज्यादा सुपरहीरो से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेता नजर आएगा. आइए जानते हैं एवेंजर्स डूम्सडे का कलेक्शन, रिलीज डेट और स्टारकास्ट.
एवेंजर्स डूम्सडे ने रिलीज से 45 दिन पहले ही कमा लिए 1186 करोड़
फोर्ब्स के मुताबिक, हॉलीवुड मूवी एवेंजर्स डूम्सडे ने 18 दिसंबर की रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है. फिल्म ने रिलीज से 45 दिन पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 125 मिलियन डॉलर यानी 1186 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ये कलेक्शन पिछले तीन महीनों में सभी सिनेमाघरों से किया गया है. इस तरह डिज्नी की सुपरहीरो फिल्म ने दिखा दिया है कि 18 दिसंबर को कुछ बड़ा होने जा रहा है. बता दें कि एवेंजर्स डूम्सडे भारत में 17 दिसंबर को रिलीज होगी. यानी अमेरिका से एक दिन पहले.
एवेंजर्स डूम्सडे का बजट
कैनेडियन यूट्यूबर और फिल्म क्रिटिक ने एवेंजर्स डूम्सडे के बजट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि फिल्म का प्रोडक्शन बजट लगभग 400 मिलियन डॉलर यानी 3796 करोड़ रुपये है जबकि इसको स्टूडियो ने इसकी मार्केटिंग के लिए 300 मिलियन डॉलर यानी 2844 करोड़ रुपये का बजट रखा है. इस तरह फिल्म का टोटल बजट 700 मिलियन डॉलर है. फिल्म को नो प्रॉफिट नो लॉस में आने के लिए कम से कम एक अरब डॉलर की कमाई करनी ही होगी.
‘AVENGERS: DOOMSDAY' has already crossed $125M in pre-sales. (Via: @Forbes) https://t.co/m2Wh5w6ZSB
— Marvel Updates (@marvel_updat3s) October 31, 2026
एवेंजर्स डूम्सडे स्टारकास्ट
फिल्म का निर्देशन एंथनी रूसो और जो रूसो ने किया है. फिल्म के निर्माता केविन फाइगी, लुई डी'एस्पोसिटो और जोनाथन श्वार्ट्ज हैं. इसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रुड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, वैनेसा किर्बी, एबन मॉस-बैक्रैक, वायट रसेल, चैनिंग टैटम, सिमू लियू, इयान मैकेलेन, हेली एटवेल, टॉम हिडलस्टन, जेम्स मार्सडेन, पैट्रिक स्टीवर्ट, जोसेफ क्विन, सेबेस्टियन स्टैन, डेविड हार्बर, लेटिटिया राइट, लुईस पुलमैन, केल्सी ग्रामर, कैथरीन न्यूटन, डैनी रामिरेज, विंस्टन ड्यूक, एलन कमिंग, हन्ना जॉन-कामेन, रेबेका रोमिन, एलेक्स लिविनाली और मैबेल कडेना नजर आएंगे.
एवेंजर्स: डूम्सडे' अमेरिका से एक दिन पहले 17 दिसंबर 2026 को भारत में रिलीज होगी. फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अब नजर रहेगी डॉक्टर डूम के खतरनाक इरादों पर.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं