रामायण एडवांस बुकिंग (Ramayana Advance Booking) के चौंकाने वाले आंकड़े आने शुरू हो गए हैं. फिल्म को 100 देशों में लगभग 50 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है. ऐसे में 4000 करोड़ बजट वाली रामायण के आंकड़े भी बड़े आने की उम्मीद थी, और अब उम्मीदों के हिसाब से कुछ ऐसा ही हो रहा है. सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक, रामायण के 35,718 शो के 11.12 लाख टिकट बिक चुके हैं. इस तरह दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 83.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. लेकिन टिकट बिक्री में अव्वल शहरों की बात करें दिल्ली और मुंबई के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. वहीं हिंदी के अलावा एक और भारतीय भाषा है जिसमें फिल्म की काफी डिमांड है. आइए एक नजर डालते हैं रामायण के बजट से लेकर कलेक्शन तक और किन शहरों में फिल्म मचा रही कोहराम.
रामायण एडवांस बुकिंग कलेक्शन
नितेश तिवारी के निर्देशन और रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की रामायण के अभी तक 11.12 लाख टिकट भारत में बिक चुके हैं. फिल्म ने भारत में एडवांस सेल से 527 शहरों से 46.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जबकि विदेश की एडवांस सेल की बात करें तो इसने 36.95 करोड़ रुपये कमाए हैं. सबसे ज्यादा प्री सेल नॉर्थ अमेरिका में हुई है. इस तरह फिल्म की टोटल वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग अभी तक 83.36 करोड़ रुपये पर पहुंच चुकी है. फिल्म दुनियाभर में 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने जा रही है.
दिल्ली-मुंबई में कांटे की टक्कर
रामायण की सबसे ज्यादा बुंकिंग वाले राज्यों की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, इसमें महाराष्ट्र टॉप पर बाजी मार ले जाता है. यहां पर 9.52 करोड़ रुपये के टिकट अभी तक बिके हैं. फिर बारी आती है कर्नाटक की जहां अभीतक 7.22 करोड़ रुपये के टिकट बिके हैं जबकि तीसरे नंबर पर दिल्ली है जहां 6.88 करोड़ रुपये के टिकट बिके हैं.
अब शहर की बात करें तो दिल्ली एनसीआर ने मुंबई को पटखनी दे दी है. यहां पर 6.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है जबकि मुंबई में 6.14 और तीसर नंबर पर 5.84 करोड़ रुपये के साथ बेंगलूरू आता है. इस तरह अभी तक बाजी दिल्ली के हाथ लगी हुई है.
हिंदी के बाद इस भाषा में बिक रहे सबसे ज्यादा टिकट
रामायण एडवांस बुकिंग के लेटेस्ट डेटा देखने पर भारत में हिंदी भाषा के बाद एक और भाषा है जिसमें इसके सबसे ज्यादा टिकट बिक रहे हैं. इस भाषा का कनेक्शन फिल्म के रावण यानी यश है. हम बात कर रहे हैं कन्नड़ भाषा की. इसकी एक वजह यश का स्टारडम भी बताया जा रहा है क्योंकि कन्नड़भाषियों में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं