बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) जल्द अपने चैट शो कॉफी विद करण के सीजन 7 को लेकर आने वाले हैं. यह उनका काफी चर्चित शो हैं. करण जौहर के इस शो में हर साल फिल्मी सितारे और अन्य कई हस्तियां हिस्सा लेती हैं. यह सभी अपने फिल्मी करियर के अलावा निजी जिंदगी के बारे में हैरान कर देने वाले खुलासे करती हैं. इस बीच कॉफी विद करण 7 का नया प्रोमो वीडियो रिलीज हो गया है. जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे दिखाई दे रहे हैं.
करण जौहर ने कॉफी विद करण 7 के नए प्रोमो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो प्रोमो में बॉलीवुड सितारों को मेला दिखाई दे रहे हैं. कॉफी विद करण 7 में रणवीर सिंह अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ एंट्री करेंगी. वहीं अक्षय कुमार के साथ साउथ सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा समंथा रुथ प्रभू एंट्री लेंगी. इनके अलावा अभिनेत्री कियारा आडवाणी को शाहिद कपूर के साथ देखा जाएगा.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कॉफी विद करण 7 में अनन्या पांडे साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ दिखाई देंगी. इसके अलावा जह्नावी कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड सारा अली खान के साथ करण जौहर ने शो में एंट्री लेने वाली हैं. वहीं अनिल कपूर और वरुण धवन भी कॉफी विद करण 7 में साथ दिखाई देंगे. करण जौहर के शो में अभिनेता टाइगर श्रॉफ कृति सेनन के नजर आएंगे. कॉफी विद करण 7 का यह नया वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है. शो के दर्शक वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. वह कमेंट कर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं