विज्ञापन

राकेश रोशन की वो फिल्म, जो बनीं 1990 की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, रिलीज के बाद एक्ट्रेस को हुआ पछतावा

Rakesh Roshan film: राकेश रोशन ने एक्टिंग में दबदबा बनाने के साथ साथ डायरेक्शन में भी अपना राज बॉलीवुड पर कायम किया. लेकिन उनकी एक फिल्म को लेकर शिल्पा शिरोड़कर को पछतावा हुआ.  

राकेश रोशन की वो फिल्म, जो बनीं 1990 की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, रिलीज के बाद एक्ट्रेस को हुआ पछतावा
राकेश रोशन की ब्लॉकबस्टर थी ये 36 साल पुरानी फिल्म
नई दिल्ली:

बड़े पर्दे पर चमकने का सपना लिए मायानगरी मुंबई में हजारों लोग आते हैं, और कुछ हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ नहीं. अभिनेता बनने का सपना लिए आए अभिनेताओं के लिए पहली फिल्म मिलना सिर्फ शुरुआत का संकेत नहीं, बल्कि करियर बनाने की वो चाबी है जो नसीब वालों को मिलती है, लेकिन किसी अभिनेत्री को अपनी पहली ही फिल्म पर पछतावा होने की बात हैरान करती है, लेकिन अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर के साथ ऐसा हुआ था. अभिनेत्री को अपनी पहली फिल्म साइन करने का पछतावा रहा था.

1990 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म थी किशन कन्हैया

Add image caption here

शिल्पा शिरोडकर की डेब्यू फिल्म 'किशन कन्हैया' आज के दिन ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, और आज फिल्म को रिलीज हुए 36 साल हो चुके हैं. हालांकि अभिनेत्री को लगता है कि मानो कल की बात हो. शिल्पा शिरोडकर ने फिल्म में राधा नाम की लड़की का रोल प्ले किया था, जो गांव की सीधी-साधी लड़की थी. अभिनेत्री की पहली ही फिल्म पर्दे पर सुपरहिट रही और साल 1990 की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल रही, लेकिन यह फिल्म अभिनेत्री के लिए नकारात्मक रही.

ये भी पढे़ं- क्रिकेटर का बेटा, जिसने देव आनंद की फिल्म से रखा बॉलीवुड में कदम, बिजनेस में भी छाए, 83 में निभाया पापा का रोल

एक्ट्रेस को हुआ पछतावा

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म में एक गाना फिल्माया गया, 'राधा बिना कृष्णा अकेला'. इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक दोनों ही बहुत प्यारे थे, लेकिन फिल्म में शिल्पा के साथ झरने के नीचे सफेद और पारदर्शी साड़ी पहनाकर एक सीन फिल्माया गया था, जो 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म की मंदाकिनी से मिलता था. गाने के सीन की बहुत आलोचना हुई थी और करियर की शुरुआत में ही उनकी तुलना मंदाकिनी से होने लगी. उन्होंने खुद कहा था कि नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद फिल्म को साइन करने का पछतावा हुआ था.

राकेश रोशन ने डायरेक्ट की थी फिल्म

Latest and Breaking News on NDTV

राकेश रोशन द्वारा निर्देशित यह भारतीय हिंदी एक्शन कॉमेडी फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अनिल कपूर डबल रोल में थे, और फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी थीं. बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए अनिल कपूर पहली पसंद नहीं थे, बल्कि पहले फिल्म अमिताभ बच्चन को ऑफर हुई थी, लेकिन बिजी होने की वजह से अभिनेता ने फिल्म करने से मना कर दिया था, जिसके बाद फिल्म के लिए अनिल कपूर को साइन किया गया.

ये भी पढे़ं- मीना कुमारी की बॉडी डबल थीं ये एक्ट्रेस, भोजपुरी फिल्मों में बनाया दबदबा, रामानंद सागर की रामायण से बदली किस्मत

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakesh Roshan, Rakesh Roshan Film, 4th Highest-grossing Film Of 1990
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com