फिल्म निर्माता करण जौहर का चैट कॉफी विद करण 7 शो जितना चर्चा में रहता है, उतना विवादों में रहने के लिए जाना जाता है. कई फिल्मी सितारे भी उनके इस शो को लेकर बड़े बयान दे चुके हैं. अब फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के कॉफी विद करण 7 को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि वह आज तक करण जौहर के इस शो में क्यों नजर नहीं आए हैं. कॉफी विद करण में अक्सर फिल्मी सितारे अपने फिल्मी करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे करते हैं.
ऐसे में विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि उनकी निजी और सेक्स लाइफ इतनी अच्छी नहीं इसलिए वह कभी नहीं जा सके. विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में ब्रुट इंडिया से बातचीत की. करण जौहर के शो में जाने को लेकर उन्होंने कहा, 'यह अभी जिस तरह का शो है, तो निश्चित रूप से, मैं नहीं जाऊंगा क्योंकि मेरे पास इस शो को योगदान करने के लिए कुछ भी नहीं है. मेरा मतलब है, मैं बात नहीं कर सकता, मैं अब मध्यम आयु वर्ग से अधिक हो गया हूं. मेरे दो बच्चे है. तो मैं नहीं... सेक्स मेरे जीवन की पहली चिंता नहीं है. और मुझे वहां बैठना अजीब लगेगा क्योंकि यह बहुत आर्टिफिशियल लगता है.'
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा, 'मैं आपसे भी बात कर रहा हूं, मैं किसी भी विषय पर बोल सकता हूं, चाहे वह सेक्स हो या कोई अन्य विषय? हम ऐसा कर सकते हैं, मुझे कोई समस्या नहीं है, लेकिन यह एकमात्र केंद्र नहीं है ... इसलिए ... मैं बहुत आध्यात्मिक हूं, मैं सेक्स-सेंटर्ड इंसान नहीं हूं, हालांकि मैं अपनी पत्नी के साथ इसका आनंद लेता हूं, लेकिन मैं नहीं हूं... ऐसा नहीं है कि मेरी जिंदगी सिर्फ सेक्स के इर्द-गिर्द घूमती है और कौन किसको छोड़ रहा है... और कौन किसके साथ सो रहा है.'
दिग्गज निर्देशन ने आखिरी में कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक बकवास कार्यक्रम (कॉफी विद करण) है, क्योंकि... यह क्या कर रहा है? कोई भी इससे संबंधित नहीं है, आप इसे केवल अपने आंतरिक सर्कल के लिए, अपने दोस्तों के लिए और एक दूसरे को खुश करने के लिए कर रहे हैं, और कुछ चैनल इसके लिए भुगतान कर रहे हैं.' इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री ने और भी ढेर सारी बातें की हैं.
मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन' में दिखाई गई है 1000 साल पुराने चोल साम्राज्य की भव्यता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं