विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2022

भाग्यश्री की बेटी अवंतिका की डेब्यू साइकोलॉजिकल सीरीज Mithya का ट्रेलर आउट, हुमा कुरैशी से यूं करती दिखीं जंग

इस सीरीज के साथ भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी अपना डेब्यू कर रही हैं और इसमें परमब्रत चटर्जी, रजित कपूर और समीर सोनी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

भाग्यश्री की बेटी अवंतिका की डेब्यू साइकोलॉजिकल सीरीज Mithya का ट्रेलर आउट, हुमा कुरैशी से यूं करती दिखीं जंग
'मिथ्या' का ट्रेलर हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

जी5 द्वारा हाल ही में साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'मिथ्या' का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो 18 फरवरी को भारत के सबसे बड़े घरेलू ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर के लिए तैयार है. मुख्य भूमिकाओं में हुमा कुरैशी और अवंतिका दसानी अभिनीत मिथ्या एक 6-भाग वाली जी5 मूल श्रृंखला है, जो रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित और रोज़ ऑडियो विज़ुअल प्रोडक्शन के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है. इस सीरीज के साथ भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी अपना डेब्यू कर रही हैं और इसमें परमब्रत चटर्जी, रजित कपूर और समीर सोनी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

मिथ्या में हुमा कुरैशी ने जूही की भूमिका निभाई है, जो एक हिंदी लिटरेचर यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर हैं और अवंतिका दसानी उनकी छात्रा रिया राजगुरु की भूमिका में नजर आएंगी. जैसे ही जूही और रिया एक आमने-सामने की मनोवैज्ञानिक लड़ाई में शामिल होते हैं, दोनों पीछे हटने को तैयार नहीं होतीं और इसी के साथ मिथ्या एक डार्क टर्न ले लेता है.

हुमा कुरैशी ने मिथ्या के बारे में बात करते हुए कहा, "जब मैंने मिथ्या की कहानी पढ़ी, तो मैं तुरंत इस दुनिया और सभी लेयर्ड कैरेक्टर्स के प्रति आकर्षित हो गई. इस तरह की शैली का हिस्सा बनना और एक हिंदी प्रोफेसर की भूमिका निभाना रोमांचक था, जो मेरे लिए पहली बार है. मुझे रोहन सिप्पी, गोल्डी बहल और सभी कलाकारों के साथ काम करना पसंद था और मुझे उम्मीद है कि मिथ्या आपको वैसे ही बांधे रखेगी जैसे मैं थी".

वहीं अवंतिका दसानी कहती हैं, "मैं अपनी सीरीज के एक छोटे से हिस्से के रिलीज होने और दर्शकों के लिए यह बताने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि उनके लिए हम क्या पेश करने वाले हैं. इस सीरीज पर काम करना मेरे लिए लर्निंग इंस्टीट्यूशन रहा है. रोहन सर के गहन मार्गदर्शन से रिया को स्क्रिप्ट से स्क्रीन पर लाने के लिए या हुमा, परमब्रत, रजित सर और हमारे सभी कलाकारों जैसे अभूतपूर्व अभिनेताओं के साथ स्पेस साझा करने के लिए, जिन्होंने बेहद प्रोत्साहित किया है, मिथ्या मेरे पहले प्रॉजेक्ट के रूप में किसी सपने से कम नहीं रहा है". बता दें, मिथ्या 18 फरवरी से जी5 पर एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम होगी.

ये भी देखें: 'गहराइयां' की स्‍टार कास्‍ट ने NDTV से की खास बातचीत, दीपिका बोलीं- एक किरदार में कई परतें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ZEE5 Original, ZEE5 New Web Series, Mithya, Huma Qureshi, Avantika Dassani, Rajit Kapur, Samir Soni, Parambrata Chattopadhyay, Rohan Sippi, Mithya Trailer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com