PM Modi and Giorgia Meloni 'Melody' Moment: रोम पहुंचे पीएम मोदी इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के लिए अपने साथ एक खास गिफ्ट ले गए हैं- पार्ले कंपनी की मेलोडी टॉफी. पीएम मोदी ने पूरा पैकेट पीएम मेलोनी को थमाया और इसका वीडियो सामने आया है. टॉफी लेने के बाद मेलोनी काफी खुश नजर आ रही हैं और यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. दरअसल पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती खूब फेमस है और सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती के लिए मेलोडी टर्म फेमस है. अब पीएम मोदी ने इसी सोशल मीडिया ट्रेंड को अपनी डिप्लोमेसी का आधार बनाया है.