US Election Results: मिडटर्म में डेमोक्रेट्स की बढ़त से ट्रंप की बढ़ी टेंशन, अब संसद में होगी घेराबंदी?

  • 11:04
  • प्रकाशित: नवम्बर 04, 2026

अमेरिका मिड टर्म चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि वाशिंगटन की सत्ता का संतुलन किसके हाथ में रहेगा. क्या सत्ताधारी दल अपनी पकड़ बनाए रखेगा या फिर विपक्ष कोई बड़ा उलटफेर करेगा। अमेरिका में वोटों की गिनती लगातार जारी है. ऊपरी सदन यानि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की 435 सीटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में ट्रंप को झटका लगता हुआ नजर आ रहा है. ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी 67 सीटों पर आगे है तो वहीं विपक्षी डेमोक्रेट 113 सीटों पर आगे चल रहे हैं. बहुमत के लिए 218 सीटें चाहिए, ये अंतर बढ़ता चला जा रहा है. अगर डेमोक्रेट प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल कर लेते हैं तो कई संसदीय समितियों का नियंत्रण वो संभाल लेंगे. इन समितियों के जरिए ट्रंप सरकार के फैसलों पर सवाल उठाए जा सकेंगे, जो अब तक एक तरफा हो रहे थे.