ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों को दिवाली का तोहफा मिल गया है. गौर चौक अंडरपास कल 5 नवंबर से तीन दिन के ट्रायल पर खुलेगा. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ट्रायल के तौर पर अंडरपास खोलने का फैसला लिया है. तीन दिन तक अंडरपास से वाहनों का आवागमन होगा. ट्रायल के दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर किया जाएगा. कमियां ठीक होने के बाद आम जनता के लिए पूरी तरह खोला जाएगा. अंडरपास को स्थायी रूप से खोलने की तारीख अभी तय नहीं हुई है. अंडरपास खुलने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों को राहत मिलेगी. गौर चौक पर जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है.