पूर्वांचल साधेंगे कप्तान, यूपी चुनाव के लिए बन गया BJP का 'महाप्लान'

  • 8:13
  • प्रकाशित: नवम्बर 04, 2026

एक तरफ विपक्ष लगातार एकजुट होकर गठबंधन के जरिए एकजुटता का संदेश दे रहा था, तो वहीं पलटवार में बीजेपी लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के जरिए अलग-अलग इलाकों में बड़े नेता पहुंच रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह भी हैदराबाद पहुंचे थे और वहां उन्होंने पदयात्रा की शुरुआत की थी. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद में 5 तारीख को पदयात्रा निकालेंगे. इस पदयात्रा के जरिए सीधा संदेश विपक्ष को घेरने का है, क्योंकि विपक्ष जो कर रहा है उसको बीजेपी अराजकता फैलाना कह रही है. चुनावी साल में दोनों पार्टियां पूरी तरीके से एक्शन मोड में नजर आ रही हैं. 

संबंधित वीडियो