श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर धमाका, ट्रेन गुजरने के 15-20 मिनट बाद हुआ ब्लास्ट

  • 3:12
  • प्रकाशित: नवम्बर 04, 2026

राजस्थान के श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ है. धमाके से रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. ब्लास्ट इतना तेज था कि सीमेंट के पिलर के अंदर लगा सरिया भी बाहर निकल आया. राहत की बात ये रही कि इस घटना में किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक, अनूपगढ़ और सूरतगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब 8:45 PM लास्ट नाइट वहां से गुजरी थी और गुजरने के कुछ देर बाद ही, करीब 15-20 मिनट बाद ही ये धमाका हुआ. इतना तेज धमाका था कि चारों तरफ आवाज सुनी गई थी. गनीमत रही कि ट्रेन वहां से गुजर चुकी थी, नहीं तो कोई बहुत बड़ा हादसा हो सकता था.

संबंधित वीडियो