अमेरिका मिड टर्म चुनाव को लेकर सियासी पारा लगातार बढ़ा हुआ है. हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव और सीनेट की अहम सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प है। इन चुनावों के नतीजे तय करेंगे कि वाशिंगटन की सत्ता का संतुलन किसके हाथ में रहेगा। क्या सत्ताधारी दल अपनी पकड़ बनाए रखेगा या विपक्ष कोई बड़ा उलटफेर करेगा।अमेरिका में वोटों की गिनती जारी है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की 435 सीटों पर काउंटिंग हो रही है, सीनेट की 35 सीटों के लिए भी मतगणना शुरू होगी। 36 राज्यों के गवर्नर के लिए भी काउंटिंग चल रही है।