KGMU धर्मांतरण केस: 19 लड़कियों से रेप का दावा, STF रिपोर्ट में क्या-क्या?

  • 4:18
  • प्रकाशित: नवम्बर 04, 2026

देश का जाना-माना मेडिकल कॉलेज, चिकित्सा और शिक्षा का गढ़ लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में एक ऐसा केस सामने आया जिसने सबके होश उड़ा दिए. 2024 की शुरुआत में KGMU में कथित धर्मांतरण का केस आया था. पैथोलॉजी विभाग की एक जूनियर महिला डॉक्टर ने विभाग के ही सीनियर डॉक्टर रमीज मलिक के खिलाफ जबरन धर्मांतरण, ब्लैकमेलिंग, शारीरिक शोषण जैसी गंभीर शिकायतें दर्ज कराई थी. इस केस की जांच यूपी STF कर रही थी, करीब 10 महीने जांच चली और अब 31 अक्टूबर 2026 को रिपोर्ट शासन को पेश की है, जिसमें सनसनीखेज दावे किए गए हैं.