CRPF ने रच दिया इतिहास, 47 साल में पहली बार... PM मोदी ने की जमकर तारीफ

  • 4:02
  • प्रकाशित: नवम्बर 04, 2026

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानि CRPF ने इतिहास रच दिया है. बीते 365 दिनों से CRPF के रास्तों पर बारूदी गंध थी, जंगलों में बंदूकों की गरज रही और नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन भी चलते रहे. लेकिन इस बार कहानी शहादत की नहीं, सुरक्षा की है. देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल यानि CRPF ने अपने इतिहास का एक नया अध्याय लिखा है, जिसका इंतजार 47 सालों से था. एक साल तक लगातार ऑपरेशन चले, लेकिन ऑपरेशन ड्यूटी में एक भी जवान की शहादत नहीं हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है.