भारतीय मूल की पिया डांडिया ने अमेरिका मिडटर्म चुनाव में जीत दर्ज की है. पिया, डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं. अमेरिकी राजनीति में पिया की मजबूत छाप देखने को मिल रही है. पिया डांडिया को 68.6% वोट मिले हैं. शुरुआती दौर में मिड टर्म चुनाव में विपक्ष को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है. अभी तक सिर्फ आधे ही अमेरिका में पोल्स खत्म हुए हैं. ईस्टर्न साइड पर ही ज्यादातर पोल्स खत्म हुई हैं. कैलिफोर्निया से अभी नतीजे आने बाकी हैं, क्योंकि वहां पोलिंग खत्म ही नहीं हुई है. लेकिन जिस तरह से रिजल्ट आ रहे हैं, अनाउंसमेंट और कन्फर्मेशन हो रही है, उससे डेफिनिटली लग रहा है कि इस बार जनता ने दिखाया है कि उन्हें चेंज चाहिए था.