राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस की खुली चुनौती दी है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वीडियो मैसेज जारी करके कहा है कि आप जगह चुनिए और डिबेट कीजिए मेरे साथ, देशद्रोही कौन है, बहस हो जाए. विदेशी कनेक्शन पर डिबेट की चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा, मोहन भागवत को जज बनाइए. राहुल ने कहा कि आरोप है तो सबूत भी आप दीजिए. इस तरह देश की सियासत में एक बार फिर बहस की चुनौती को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है.