अमेरिका मिड टर्म चुनाव में बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है. अगर डेमोक्रेट प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल कर लेते हैं, तो कई संसदीय समितियों का नियंत्रण वो संभाल लेंगे. इन समितियों के जरिए ट्रंप सरकार के फैसलों पर सवाल उठाए जा सकेंगे, जो अब तक एक तरफा हो रहे थे. पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है, दस्तावेज मांगे जा सकते हैं, जरूरत पड़ने पर समन भी जारी किया जा सकता है. सीनेट में बहुमत खोने पर जजों की नियुक्ति में रुकावट आएगी, मंत्रियों की नियुक्ति में देरी होगी, विदेश नीति पर दबाव होगा, कानून और बजट पर टकराव देखने को मिलेगा. हाउस में बहुमत खोने पर कानून पास कराना मुश्किल होगा, बजट पर लगाम लग सकता है, महाभियोग का खतरा रहेगा. बता दें कि महाभियोग की सीधी सुनवाई सीनेट में ही होती है.