UP News: उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे की वजह से आए दिन होने वाले हादसों के खिलाफ अब सख्त कदम उठाया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस खतरनाक मांझे पर प्रतिबंध को और कड़ा कर दिया है, और इसके उपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसे एक तरह से ऐसे समझिए कि सरकार ने चाइनीज मांझे के कारण होने वाले हादसों पर “वॉरंट” जारी कर दिया है।