MIC ON Hai: धार की भोजशाला पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने आज अपना अंतिम फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने एएसआई के 2003 के उस आदेश को सिरे से खारिज कर दिया जिसने नमाज और पूजा की अलग-अलग व्यवस्था दी थी। हाई कोर्ट ने एएसआई और केंद्र सरकार को भोजशाला का प्रशासन संभालने का निर्देश देते हुए इसे स्पष्ट तौर पर वाग्देवी मंदिर माना है।