अनंत सिंह और नीरज सिंह के बीच सियासी मुकाबला दिलचस्प हो गया है. मतदान हो चुका है और अब सभी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं. नीरज सिंह चुनाव मैदान में हैं, जबकि अनंत सिंह ने दूसरे उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया है. हालांकि, आधिकारिक नतीजे आने से पहले ही अनंत सिंह ने अपनी जीत का दावा कर दिया.