दिल्ली के सीमापुरी में बिल्डिंग गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

  • 0:11
  • प्रकाशित: अक्टूबर 07, 2026

राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और इमारत गिर गई है. इस इमारत में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. फायर विभाग को दोपहर करीब सवा 3 बजे बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली. इसके बाद मौके पर दिल्ली पुलिस और फायर विभाग की टीम पहुंची. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं.