"सभ्यताएँ तलवार से कम और लापरवाही से ज़्यादा खत्म होती हैं।" इतिहास और पुरातत्व के मोर्चे पर पाकिस्तान एक बार फिर पूरी दुनिया के कटघरे में खड़ा हो गया है। प्राचीन भारत में गांधार देश की राजधानी और शिक्षा का सबसे बड़ा वैश्विक केंद्र रहे 'तक्षशिला' (Taxila World Heritage Site) के मूल ऐतिहासिक ढांचे के साथ पाकिस्तान ने ऐसी छेड़छाड़ की है कि संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को (UNESCO) को उसे सख्त लहजे में चेतावनी जारी करनी पड़ी है।