महाराष्ट्र से इस वक्त सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी कार्रवाई को लेकर एक बेहद बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने सूबे के कई जिलों में एक साथ अब तक का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. पाकिस्तान में बैठे कुख्यात सरगना शहजाद भट्टी (Shahzad Bhatti) के टेरर नेटवर्क और गैंग को पूरी तरह नेस्तनाबूद करने के लिए एटीएस की टीमें पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ सहित करीब 65 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.