अमेरिका को सता रहा ये चिंता ! इसलिए 13 दिन बाद ट्रंप ने ईरान पर रोके हमले

  • 3:33
  • प्रकाशित: जुलाई 26, 2026

13 दिनों की लगातार सैन्य कार्रवाई के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए हमले फिलहाल रोक दिए हैं. ये फैसला व्हाइट हाउस में ट्रंप की शीर्ष सलाहकारों और कैबिनेट के साथ हुई अहम बैठक के बाद लिया गया. न्यूयॉर्क टाइम्स और एक्सिस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन को डर है कि युद्ध और बढ़ने से पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर समेत जरूरी रक्षा संसाधनों का भंडार तेजी से कम हो सकता है. व्हाइट हाउस का मानना है कि मौजूदा हमले अब अपनी प्रभावशीलता की सीमा तक पहुंच गए हैं. इसलिए अब सैन्य कार्रवाई की जगह कूटनीतिक विकल्पों को समय देने की रणनीति पर काम हो रहा है.

संबंधित वीडियो