पाकिस्तान, बांग्लादेश, जापान, लंदन... पूरी दुनिया में निकली जगन्नाथ रथयात्रा!

  • 9:18
  • प्रकाशित: जुलाई 16, 2026

पुरी में भारी बारिश के बावजूद लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में हिस्सा लिया. लेकिन इस बार सबसे खास बात यह रही कि जगन्नाथ महाप्रभु की भक्ति सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही. पाकिस्तान, बांग्लादेश, जापान, कनाडा और लंदन समेत दुनिया के कई देशों में भव्य रथयात्राएं निकाली गईंकराची की सड़कों से लेकर टोक्यो और लंदन तक "जय जगन्नाथ" के जयकारे गूंजे. लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ खींचकर अपनी आस्था प्रकट की. यह वीडियो दिखाता है कि कैसे जगन्नाथ महाप्रभु की भक्ति पूरी दुनिया को जोड़ रही है.