NDTV Profit Business Leadership Awards 2026 के मंच को संबोधित करते हुए देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती पर अहम बात रखी। वित्त मंत्री ने कहा कि तमाम वैश्विक चुनौतियों, बाहरी दबावों और दुनिया भर में बनी अनिश्चितता के माहौल के बावजूद भारत की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार (Growth Momentum) पूरी तरह मजबूत और लचीली बनी हुई है।