आसिम मुनीर के खिलाफ POK में छिड़ा 'युद्ध', सड़कों पर उतरे लोग!

  • 14:51
  • प्रकाशित: जुलाई 15, 2026

PoK में पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के खिलाफ 'जंग' का ऐलान हो गया है. हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मुजफ्फराबाद चलो के नारे लगा रहे हैं. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK में 78 साल बाद पहली बार आवाम सड़कों पर उतरकर खुलेआम आजादी की मांग कर रही है. महंगाई, भुखमरी और मंदी से त्रस्त PoK की जनता अब इस्‍लामाबाद के शासन को नकार रही है. JAAC ने 'मुजफराबाद चलो' का आह्वान किया है और साफ कहा है कि ये इलाका "मुनाजा" नहीं बल्कि "मकबूजा" है - यानी पाकिस्तान का अवैध कब्जा. बता दें कि इस महीने PoK में चुनाव भी होने वाले हैं. ऐसे में PoK में छिड़ी जंग और भड़क सकती है.