लश्‍कर की ट्रेनिंग के वीडियो से पाकिस्‍तान की फिर खुल गई पोल, भारत के खिलाफ रच रहा साजिश

  • 17:13
  • प्रकाशित: जुलाई 14, 2026

NDTV के हाथ एक एक्सक्लूसिव वीडियो लगा है, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी पानी में तैराकी की ट्रेनिंग लेते दिख रहे हैं. वीडियो में मोस्ट वांटेड आतंकी कमांडर राणा मोहम्मद अशफाक खुद स्विमिंग पूल में उतरकर आतंकियों को तैरना सिखा रहा है. आतंकी ट्रेनिंग का मकसद साफ है - पानी के रास्ते घुसपैठ और कठिन परिस्थितियों में निकलने की तैयारी. सूत्रों के मुताबिक, ट्रेनिंग मंगला दम में भी हुई है. मंगला दम का नाम 26/11 मुंबई हमले से भी जुड़ा है. अजमल कसाब और अन्य आतंकियों को भी यहीं समुद्री रास्ते से हमले की ट्रेनिंग दी गई थी. वीडियो में एक आतंकी कमांडर भाषण देते हुए सुनाई दे रहा है. वो कह रहा है "पानी का मसला है, इंडिया पीछे बैठा है. 2026 में पानी के मसले में कुछ हो जाना है. तैयारी जरूरी है." यानी लश्कर किसी बड़ी साजिश की प्लानिंग में जुटा है. चौंकाने वाली बात ये है कि लश्कर अब सिर्फ हथियारों की ट्रेनिंग नहीं दे रहा. आतंकी एआई से लेकर साइबर युद्ध की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं. "स्किल डेवलपमेंट" के नाम पर महिलाओं को भी AI की ट्रेनिंग दी जा रही है. राणा अशफाक का कहना है "दुश्मन तकनीक में आगे है, इसलिए मुजाहिदों को भी आधुनिक तकनीक सीखनी होगी." 

संबंधित वीडियो