बिहार में ज्‍वेलरी शॉप से दिनदहाड़े 10 लाख के गहनों की लूट का लाइव वीडियो

  • 1:08
  • प्रकाशित: जुलाई 26, 2026

बिहार के रोहतास जिले में रविवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के आरा रोड स्थित हीरा आभूषण भंडार में चार हथियारबंद और नकाबपोश अपराधियों ने घुसकर लगभग 10 लाख रुपये की सोने की ज्‍वेलरी लूट ली. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए आराम से फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश है.