प्रदर्शन तो खत्म हो गया और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी हो चुका है, तो अब आगे क्या होगा? कॉकरोज जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके आज कपिल सिब्बल के आवास पर पहुंचे. अब सवाल है कि दीपके और उनकी पार्टी का आगे का प्लान क्या है? आंदोलन के बाद सीजेपी अब कानूनी कार्रवाई से बचने में जुटी है. इसी सिलसिले में दीपके दिल्ली में कपिल सिब्बल के घर पहुंचे, जहां दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक, आंदोलन के दौरान जिन लोगों पर केस दर्ज हुए हैं, उन्हें वापस कराने को लेकर कानूनी राय ली गई. सीजेपी की मांग है कि सभी प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस ली जाए.