राहुल गांधी कॉकरोज जनता पार्टी के 'संसद मार्च' के दौरान छात्रों की पुलिस से हुई झड़प का मुद्दा छोड़ने के मूड में नजर नहीं आ रहा हैं. अब राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर पूछा है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन और आंसू गैस के गोले दागने की इजाजत किसने दी थी? अगर यह इजाजत गृह मंत्रालय द्वारा नहीं दी गई, तो वो कौन था, जिसके आदेश पर छात्रों पर बर्बरा की गई.