कॉकरोज जनता पार्टी ने बता दिया है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनका अगला कदम क्या होगा. इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मोर्चा संभाल लिया है. पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी ने 'टास्क फोर्स' का गठन कर दिया है. हालांकि, इस बीच देश के कई अलग-अलग राज्यों में भी अब मंत्रियों के इस्तीफे की मांग उठने लगी है. छत्तीसगढ़ में 12वीं पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन, राजस्थान में भी मांग. पंजाब में हरजोत बैंस, आंध्र प्रदेश में नारा लोकेश निशाने पर हैं. पटना में NEET पेपर लीक प्रदर्शन के दौरान तेज प्रताप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.