रवीश कुमार का प्राइम टाइम: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण

  • 4:49
  • प्रकाशित: अक्टूबर 25, 2019
राजधानी दिल्ली में पिछले दो तीन दिनों से प्रदूषण का स्तर बढ़ा है. इसकी बड़ी वजह है कि हवा की रफ्तार कम हुई है. शुक्रवार इस मौसम का सबसे प्रदूषित दिन है. सुबह दिल्ली में प्रदूषण का स्तर या एक्यूआई 315 था, जबकि गुरुवार सुबह दिल्ली में एक्यूआई 311 था. सुबह ज़्यादातर इलाकों में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब रहा. इसके अलावा नोएडा, गाज़ियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम में भी प्रदूषण का स्तर बहुत खराब है. बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली एनसीआर में GRAP यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू है. जिसके तहत प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की योजना भी है.

संबंधित वीडियो