रांची में विरोध या साजिश? AISA Chief पर किसने फेंकी स्याही?

  • 8:16
  • प्रकाशित: अगस्त 07, 2026

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों के समर्थन में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी शुक्रवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंची थीं. इस दौरान उन पर स्याही फेंकी गई.  AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर किसी अज्ञात ने स्याही फेंक दी. जिसकी वजह से हंगामे की स्थिति पैदा हो गई. इस दौरान वहां जय श्री राम के नारे भी लगाए गए. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. नेहा बोरा ने कहा कि 20 जुलाई को दिल्ली छात्र प्रोटेस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि हम पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया. जब हम तब नहीं डरे, तो यह मामूली स्याही हमारा क्या बिगाड़ लेगी.

संबंधित वीडियो