JPSC आंदोलन का दर्द: बैरिकेड के इस पार हक मांगता भाई, दूसरी ओर लाठी थामे पुलिसवाला भाई!

  • 7:09
  • प्रकाशित: अगस्त 12, 2026

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में हो रही देरी और अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन ने अब एक बेहद भावुक और गंभीर रूप ले लिया है. हाल ही में छात्रों पर हुए बर्बर पुलिस लाठीचार्ज के बाद डर का माहौल है. कई छात्राएं भयभीत होकर अपने घर लौट गई हैं, जबकि धरना स्थल पर पुलिस द्वारा आधी रात को आकर नाम-पते पूछने और डराने-धमकाने का आरोप भी छात्रों ने लगाया है. इस आंदोलन के दौरान एक बहुत ही मार्मिक और धर्मसंकट वाली स्थिति तब सामने आई जब वनमाली प्रमाण नामक छात्र ने बताया कि उनके सगे भाई पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं और लाठीचार्ज के दिन उसी इलाके में ड्यूटी पर थे. यह छात्रों के लिए एक अग्निपरीक्षा की घड़ी थी जहां एक तरफ अपने अधिकारों के लिए लड़ता हुआ भाई था और दूसरी तरफ प्रशासन की वर्दी में उनका सगा भाई. छात्रों का दर्द सिर्फ लाठियों का नहीं है, बल्कि उनके बर्बाद हो रहे भविष्य का है. 35 वर्ष की उम्र पार कर चुके छात्रों का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका सवाल है कि पिछले 10-15 सालों में बिना परीक्षा दिए उनके करियर का जो समय बर्बाद हुआ है, उसकी जिम्मेदारी सरकार क्यों नहीं ले रही है?

संबंधित वीडियो