राहुल गांधी ने पेगासस जासूसी मामले को लेकर आज मोदी सरकार पर निशाना साधा. राहुल ने कहा कि मुझे कोई बोला कि जासूसी का मुद्दा छोटा मुद्दा है. ये छोटा मुद्दा नहीं है. मैं आपसे कह रहा हूं कि मेरे फोन के अंदर और हर युवा के फोन के अंदर नरेंद्र मोदी ने पेगासस डाला. पेगासेस आवाज़ दबाने का तरीक़ा है. ये लोग देश की आवाज नहीं दबा सकते हैं.