कमलनाथ सरकार फिर से संकट में दिख रही है. मध्यप्रदेश के कुछ और कांग्रेस विधायक बेंगलुरू पहुंच गए हैं. इन विधायकों की संख्या 15 से 17 मानी जा रही है. जिसमें से ज्यादातर ज्योतिरादित्य खेमे के बताए जा रहे हैं. कमलनाथ दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलने आए हुए हैं. पत्रकरों से उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी से तमाम मुद्दों पर बात हुई है.