Millennium City Gurugram में 2 घंटे अंधेरा, Rapid Metro ठप, मेट्रो ट्रैक से पैदल चले लोग | Heat Wave

Gurugram Rapid Rail: गुरुग्राम की तेज रफ्तार जिंदगी शुक्रवार शाम अचानक थम सी गई. शाम करीब 7:50 बजे रैपिड मेट्रो की सेवाएं रुक गईं. ऑफिस से लौट रहे कई यात्रियों को स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ा. कुछ लोग भीषण गर्मी के बीच ट्रेन के अंदर फंस गए. कई यात्रियों को तो अपनी जान जोखिम में डालकर मेट्रो के एलिवेटेड ट्रैक पर पैदल चलकर अगले स्टेशन तक जाना पड़ा. रात करीब 8:33 बजे तक मेट्रो बाधित रहने से यही स्थिति बनी रही. गुरुग्राम के कई इलाके अंधेरे में डूबे रहे. साइबर सिटी में रात 10 बजे तक ऐसी ही स्थिति बनी रही.

संबंधित वीडियो