हरियाणा में दुष्यंत चौटाला नए नेता के तौर पर उभरे हैं. सवाल है कि देवीलाल की विरासत का असली वारिस कौन है? मौजूदा चुनाव में INLD का जो हाल हुआ है और जननायक जनता पार्टी (JJP) जिस तरह नई ताक़त बन कर उभरी है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि देवीलाल की विरासत उन्हीं के हाथ में है. इस पूरी राजनीति में जेजेपी एक नई ताक़त और दुष्यंत चौटाला एक नए नेता के तौर पर उभरे हैं। ये साफ हो गया कि अब देवीलाल की विरासत उनके हाथ में है. शुक्रवार सुबह दुष्यंत चौटाला को विधायकों ने अपना नेता चुना.