झारखंड के जंगलों में मिलता है ये 'सफेद खजाना', एक सीजन में महिलाएं कमाती हैं लाखों रुपए

  • 0:30
  • प्रकाशित: जुलाई 14, 2026

ये कहानी है रुगड़ा की - एक ऐसी दुर्लभ और स्वादिष्ट सब्ज़ी, जो किसी पेड़ पर नहीं, बल्कि ज़मीन के नीचे छिपी होती है. स्थानीय लोग इसे "जंगल का खज़ाना" भी कहते हैं, और क्यों न कहें? बाज़ार में इसकी कीमत ₹1200 से लेकर ₹2000 प्रति किलो तक होती है! जानिए इस अनोखी सब्ज़ी के बारे में, जो सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी भंडार है. देखिए कैसे ग्रामीण महिलाएं सुबह तड़के घने जंगलों में जाकर, कई किलोमीटर पैदल चल, खतरों का सामना करते हुए इस कीमती सब्ज़ी को ढूंढती हैं. मिलिए बुधनी देवी जैसी उन अनगिनत महिलाओं से, जो रुगड़ा बेचकर न सिर्फ अपने परिवार का पेट पाल रही हैं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और सपने भी पूरे कर रही हैं. कैसे एक सीजन में एक परिवार पचास हजार से एक लाख रुपये तक कमा लेता है.