Bhedaghat Cruise Tragedy: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। भेड़ाघाट के पास पर्यटकों से भरा एक क्रूज असंतुलित होकर पलट गया, जिसमें अब तक 6 शव बरामद किए जा चुके हैं। स्थानीय प्रशासन, SDRF और होमगार्ड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और लापता लोगों की तलाश में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। चश्मदीदों के अनुसार, क्रूज पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। देखिए इस बड़े हादसे की हर लाइव अपडेट।