इज़राइल पर हमास के शनिवार के हमले के बाद से सैकड़ों लोग लापता हैं. इनकी तलाश में इनके परिजन जगह-जगह जा रहे हैं, जिसमें अस्पताल भी शामिल है. यहां NDTV की टीम को लड़कियों का एक ऐसा दल मिला जो अपने दोस्तों की तलाश में जुटी हैं. हेर्श गोल्डबर्ग पोलीन और अनेर शापिरा उस म्यूज़िक फ़ेस्टिवल में मौजूद थे, जिसको हमास के आतंकियों ने निशाना बनाया. दोनों का अब तक अता पता नहीं है. उनको तलाश रहे दोस्तों से बात की हमारे सहयोगी उमाशंकर सिंह ने.