CJP को पाकिस्‍तान से फंडिंग... केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के आरोपों पर घमासान!

  • 10:58
  • प्रकाशित: नवम्बर 05, 2026

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के कॉकरोज जनता पार्टी के नेताओं को लेकर दिये गए बयान पर घमासान शुरू हो गया है. सीजेपी नेताओं पर जितेंद्र सिंह ने गंभीर आरोप लगया है. अगर ये आरोप सभी साबित हो जाते हैं, तो अभिजीत दीपके समेत सीजेपी नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दावा किया है कि अभिजीत दीपके को अमेरिका और आशुतोष रांका को पाकिस्‍तान से फंड मिले. इस फंडिंग के कारण ही उन्‍होंने जंतर-मंतर पर इतना बड़ा प्रदर्शन किया.