अली खामेनेई के लिए मातम में डूबे ईरान ने भारत को थैंक्यू क्यों कहा?

  • 4:06
  • प्रकाशित: जुलाई 07, 2026

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई (Ayatollah Khamenei) के निधन के बाद पूरे देश में मातम पसरा हुआ है. फरवरी में अमेरिका और इजरायल के हमले में जान गंवाने वाले खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए दुनिया भर से लोग तेहरान पहुंचे. इसी बीच, इस मुश्किल घड़ी में भारत (ने अपनी पुरानी और मजबूत दोस्ती का फर्ज निभाते हुए एक हाई-लेवल डेलीगेशन तेहरान भेजा. इस खास प्रतिनिधिमंडल में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा सहित कई बड़े नेता और धर्मगुरु शामिल थे. भारत के इस संवेदनशील और कूटनीतिक कदम ने ईरान का दिल जीत लिया है. भावुक होकर भारत स्थित ईरान की एम्बेसी ने एक बेहद खास 'थैंक यू नोट' (Thank You Note) जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि ईरान भारत की इस दोस्ती को कभी नहीं भूलेगा.