दिल्ली के मंगोलपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या, आपसी रंजिश की आशंका

  • 2:28
  • प्रकाशित: नवम्बर 06, 2026

दिल्ली के मंगोलपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. चश्मदीदों के मुताबिक, बाइक सवार हमलावरों ने युवक पर अचानक से हमला कर दिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर मौके से फरार हो गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मृतक के भाई ने बताया, "वो अपने साथी के साथ बैठा था. वो भी मोमोस का काम करता है. दोनों के बीच कुछ इंपॉर्टेंट बात हो रही थी. उस दौरान ये हादसा हुआ. मेरे भाई का नाम कर्णपाल सिंह था, उम्र उसकी 25 है. शक और धमकियों के दौरान तो मुझे भी धमकी मिल चुकी है. 3 दिन पहले मेरे को भी मोनू मंडी करके कोई बदमाश है, उसने मुझे भी धमकी दी थी."

संबंधित वीडियो