ट्रक-ऑटो रिक्‍शा की आमने-सामने की भीषण टक्‍कर, 2 लोगों की मौके पर ही मौत

  • 0:45
  • प्रकाशित: सितम्बर 28, 2026

तेलंगाना के मंचेरियल जिले में सोमवार को नासुर गेट के पास एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए. हादसा तब हुआ,  जब एक तेज रफ्तार ट्रक, ऑटो-रिक्शा से टकरा गया. मृतकों की पहचान अथली सौंदर्या और चिंताकुंटा लक्ष्मी के रूप में हुई है, दोनों मंडामर्री मंडल के गुडिपेल्ली गांव की निवासी थीं. हादसे में 5 अन्य लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है.